रेलवे में बड़ी भर्ती का ऐलान , 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए 22 ,हजार पदों पर निकली वैकेंसी : -
Railway recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही ग्रुप D level -1 के 22 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है जिसमें 10 वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा ।
रेलवे में नौकरी पाने के लिए सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने ग्रुप डी लेवल 1 के पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है , इस भर्ती के तहत देश भर में लाखों युवाओं करीब 22 हजार पदों को भरा जाएगा । कहा जा रहा है कि यह आने वाली समय की सबसे बड़ी रेलवे भारतीयों में से एक होगी । जिसमें 10 वीं पास उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा । इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में पॉइंट्समैन ,असिस्टेंट ट्रैक मेंटेनर ग्रेड iv जैसे पदों पर नियुक्तियां होगी । और इसके अलावा इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल और अन्य तकनीकी विभागों में ग्रुप D लेवल 1 के पद पर भरें जाएंगे ।
ये सभी पद रेलवे के संचालन और रख रखाव से जुड़े होते हैं , जिनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती है। रेलवे भर्ती बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार ग्रुप D लेवल 1 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी । इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे ।
- क्या है जरूरी योग्यता ?
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
- NAC का सर्टिफिकेट अगर है तो
- उम्मीदवार का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 साल की तय की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी ।
- Obc के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी ।
- Sc St उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी।
ग्रुप D लेवल 1 के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7 वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 1 में 18,000 रुपए बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता , मकान किराया भत्ता, और रेलवे के अन्य भत्ते भी मिलेंगे ।
कैसे होगा चयन ?
सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT देनी होगी । इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानि pet के लिए बुलाया जाएगा । इसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी, pet पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। और फिर लास्ट में मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। सभी चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही चयनित किया जाएगा ।
आवेदन शुल्क : इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 5,00 रुपए शुल्क देना होगा । अगर उम्मीदवार CBT परीक्षा में शामिल होता है तो उन्हें 400 रुपए वापिस कर दिया जाएगा ।
Sc St महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250
रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।
