UP Police VACANCY
2026 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के
32769 पदों के लिए आवेदन शुरू , 12वीं पास जल्दी फॉर्म भरें
UP POLICE CONSTABLE Bharti 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के तहत कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल पद 32769 पदों पर
नियुक्तियां की जाएगी ।नोटिफिकेशन जारी होते हीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ,
जो अभ्यर्थी 12वीं पास हैं और जिनका उम्र 18 वर्ष से ऊपर है वो आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट upprpb. In पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
इस भर्ती में कांस्टेबल पुलिस, पीएसी कांस्टेबल ,महिला पीएसी, एसएस एफ ,घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर ( पुरुष और महिला ) दोनों के पद इनमें शामिल है।
आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक चलेगी । ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को one time registration (OTR) कराना अनिवार्य होगा । जिसकी सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है ।
यूपी पुलिस कांस्टेबल वेकेंसी 2026 हाइलाइट्स
संगठन का नाम : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ
पद का नाम : कांस्टेबल
कुल रिक्ति पदों की संख्या : 32,769 पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2025 जारी होने की तिथि : 31 दिसंबर
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि : 31 दिसंबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा क्या होनी चाहिए ?
योग्यता : उम्मीदवार के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होने तो Doeacc से o_लेवल ,Ncc "B' सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 साल वाले सेवा वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी ।
आयु : पुरुष के लिए 18 से 22 वर्ष तय की गई है और महिलाओं के लिए 18 से 25 वर्ष तय की गई है आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जानी थी । SC,ST, और OBC को 5 वर्ष तक की आयु में छूट मिलेगी।
जन्म तिथि: पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2003 से
1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए आयु 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए।
